शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उजास एनर्जी (Ujaas Energy) को मिला अलीगढ़ विश्वविद्याल्य में ठेका

उजास एनर्जी (Ujaas Energy) ने बीएसई को अलीगढ़ विश्वविद्याल्य में मिले 20.60 करोड़ रुपये के ठेके के बारे में बताया है।

कंपनी को यह ठेका टर्नकी आधार पर 10 साल के लिए 3 मेगावाट (एसी) सौर पीवी पावर प्लांट के डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, इंतजाम और आपूर्ति, स्थापना और निर्माण, परीक्षण और कमिशनिंग तथा व्यापक प्रचालन और अनुरक्षण के लिए मिला है।
बीएसई में उजास एनर्जी का शेयर बुधवार के 23.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 23.80 रुपये पर खुला, जो कि आज इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.15 रुपये (0.63%) की कमजोरी के साथ 23.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 31.90 रुपये और निचला स्तर 13.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख