शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने शुरू की नयी वेबसाइट

यस बैंक ने नयी वेबसाइट की शुरुआत की है।

बैंक ने सभी ब्राउज़रों, टैबलेट और मोबाइल फोन पर अनुकूलित एक सुसंगत और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी नयी वेबसाइट शुरू की है। बैंक के एमडी और सीईओ राना कपूर का कहना है डिजीटल बैंकिंग के प्रसार में वृद्धि के साथ यस बैंक की वेबसाइट सभी ग्रहाकों को बेहतर सुविधा देगी जो उपयोगकर्ता के उत्पाद हितों और भूगोल के आधार पर अनुकूलित है। यस बैंक भारत का पहला बैंक जिसने बैंक डोमेन प्लेटफॉर्म में पलायन किया है। बीएसई में यह बैंक के शेयर गुरुवार के 1060.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1065.25 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1074.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1060.25 रुपये पर फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे कंपनी के शेयर 13 रुपये या 1.23% की बढ़त के साथ 1,073.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,17 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!