शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारबोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal) के शेयर में बढ़त

बीएसई में कारबोरंडम यूनिवर्सल के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

रिजर्व बैंक ने विदेशी निवेशकों को कंपनी में इक्विटी शेयरों के खरीद की मंजूरी दे दी है। कंपनी की हिस्सेदारी निर्धारित सीमा से नीचे फिसल गयी है जिसके कारण बैंक ने यह फैसला लिया है। बीएसई में कंपनी के शेयर गुरुवार के 219.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ 12.36 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 225.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 221.15 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.37 बजे कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 221 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 4,135.87 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख