शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो यह कंपनी करेगी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) में 500 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को 500 करोड़ रुपये का निवेश मिल सकता है।

खबर है कि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ग्लेनमार्क में 7.5 करोड़ डॉलर (लगभग 500 करोड़ रुपये) का निवेश कर सकती है। इंटरनेशनल फाइनेंस से मिलने वाले निवेश से कंपनी मुख्य रूप से भारत में विनिर्माण क्षमता का विस्तार करेगी। इसके अलावा भी ग्लेनमार्क 20 करोड़ डॉलर जुटा कर अपना ऋण घटाने और व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रही है।
बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का शेयर गुरुवार के 771.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 775.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान 780.30 रुपये के उच्च स्तर के साथ इसने लाल रेखा से ऊपर ही कारोबार किया है। करीब सवा 1 बजे ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के शेयर में 3.05 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 774.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,261.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 671.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!