शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रोजेक्ट लीप के तहत एयरटेल (Airtel) ने की नयी पहल की शुरुआत

संचार नेटवर्क एयरटेल ने अपने प्रोजेक्ट लीप को आगे बढ़ाते हुए अपने ओपन नेटवर्क अवधारणा की फिर से शुरुआत की है।

मोबाइल टावर से स्वास्थ्य को खतरे को लेकर चिंता बढ़ने के बाद कई टेलीकॉम कंपनियों को आवासीय क्षेत्रों से मोबाइल टावर हटाने के लिए कहा गया था। जिसकी वजब से कॉल ड्राप होने की दूसरी समस्या शुरू हो गयी थी। कंपनी ने बताया ट्राई के मानकों के आधार पर एयरटेल की कॉल ड्राप 2% कम हुयी है। अपनी संयोजकता में सुधार करने के लिए कंपनी ने यह नयी पहल की है। कंपनी को उम्मीद है लोग सेल टावार स्थापना को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। ग्राहकों को इस नये नेटवर्क के जरिए भारत में कही भी रंगीन कोडेड इंटरफेस के माध्यम से नेटवर्क के कवरेज का पता चल सकेगा। यग रंगीन कोडेड इंटरफेस कवरेज के अनुसार बदलेगा। कंपनी अंदर के कवरेज के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्टेट ऑफ आर्ट तकनीक का असरदार उपयोग कर रही है। बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर शुक्रवार को 346.55 रुपये पर खुले। कारोबार के मध्य में यह 353.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 343.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 5.90 रुपये या 1.70% की बढ़त के साथ 352.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख