शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीओसीएल कॉरपोरेशन (GOCL Corporation) को मिला ठेका, शेयर 9.54% उछले

जीओसीएल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी आईडीएल एक्सप्लोसिव्स को ठेका मिला है।

कंपनी को विस्फोट में इस्तमाल होने वाले थोक विस्फोटक, कारतूस विस्फोटक, नोनेल और डेटोनेटर की आपूर्ति के लिए 127.71 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका 2 साल यानी 2016 से 2018 तक के लिए मिला है। बीएसई में जीओसीएल कॉरपोरेशन के शेयर आज शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ 157.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 184 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 157.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर 15.70 रुपये या 9.54% की बढ़त के साथ 175.05 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 184 रुपये है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 120 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 184 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 156.05 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन,17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख