शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लैकबेरी ने इस कंपनी के साथ की साझेदारी

ब्लैकबेरी ने एचसीएल इन्फोसिस्टम्स के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने भारत में उद्यम समाधान के लिए साझेदारी की है। इसके तहत ब्लैकबेरी कैनेडियन फर्म इंटरप्राइजेज सॉल्यूशंस की पंहुच के साथ भारत में कारोबार की पेशकश करेगी। एचसीएल इन्फोसिस्ट्म्स ब्लैकबेरी के इंटरप्राइजेज सॉफ्टवेयर पोर्टफोलिओ का समर्थन और बिक्री के साथ ही मूल्य वर्धित सेवाएं जैसे तकनीकी सहायता और परामर्श भी देगी। ब्लैकबेरी के पास विश्व स्तर पर 70 सुरक्षा प्रमाणपत्र है। यह प्लेटफॉर्म कई ऑपरेटिंग सिस्ट्म्स जैसे आईओएस,एडरॉयड, काम के लिए एडरॉयड और सैमसंग नॉक्स सहित,ब्लैकबेरी, विंडोज और एक कंसोल से मैक ओएस का समर्थन करता है। बीएसई में शु्क्रवार को एचसीएल इन्फोसिस्टम्स के शेयर 0.40 रुपये और 1.04% की बढ़त के साथ 38.80 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 39.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 38.45 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 30.30 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 नंवबर 2015 को 66.75 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख