शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैमन इंडिया (Gammon India) ने तिमाही नतीजे किये घोषित

गैमन इंडिया (Gammon India) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 73.53 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 53.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा इसी अवधि में कंपनी की आमदनी 1,115.08 करोड़ रुपये रही, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में 1,019.02 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में गैमन इंडिया का शेयर शुक्रवार को 0.03 रुपये या 0.24% की मामूली गिरावट के साथ 12.41 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में गैमन इंडिया का शेयर 21.80 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर जाने के साथ ही 10.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!