शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने रोका उत्पादन

टाटा केमिकल्स ने हल्दिया में उत्पादन को रोक दिया है।

कंपनी ने उभरते बाजार की स्थितियों के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को डाय-अमोनिया फॉस्फेट की आपूर्ति इंवेटरी और निर्यात से करने का फैसला लिया है। इसलिए डीएपी सहित मिश्रित उर्वरकों का उत्पादन अस्थायी रुप से रोकने का फैसला किया है। हालाँकि सिंगल सुपर फॉस्फेट का उत्पादन अप्रभावित रहेगा। बीएसई में टाटा केमिकल्स के शेयर शुक्रवार को 0.90 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 428.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 10,926.66 करोड़ रुपये है। यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख