शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईओसी (IOC) ने किया समझौता

इंडियन ऑयल कॉपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन की सहायक कंपनी भारत पेट्रोरीसोर्स ने रुसे की कंपनी रोसनेफ्ट के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने जेएससी वैनकोरनेफ्ट में 23.9% की हिस्सेदारी खरीदी है। फिलहाल जेएससी वैनकोरनेफ्ट में रोसनेफ्ट ऑयल कंपनी की 85% और ओएनजीसी विदेश की 15% की हिस्सेदारी है। बीएसई में इंडियन ऑयल कॉपोरेशन के शेयर शुक्रवार को 2.25 रुपये या 0.54% की गिरावट के साथ 413.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 420 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 411.60 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह 345.05 रुपये तक फिसला जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 465.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!