शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाफना फार्मा (Bafna Pharma) को मिली मंजूरी

बाफना फार्मा को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल ने कल हुयी बैठक में शेयरों के आवंटिन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी 10 लाख इंक्विटी शेयर प्रमोटर को और 30 लाख इंक्विटी शेयर गैर-प्रमोटर को आवंटित करेगी। कंपनी तरजीही आवंटन के आधार के तहत डाक मत पत्र प्रक्रिया के माध्यम से शेयर आवंटित करेगी। बीएसई में बाफना फार्मा के शेयर शुक्रवार 17 जून को 1.35 रुपये या 4.69% की बढ़त के साथ 30.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 31.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 29.60 रुपये तक फिसला। 12 जनवरी 2016 को 52.40 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 23.90 रुपये रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 31.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 28.60 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख