शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सत्यलाम इंडस्ट्रीज (Stylam Industries) का लाभ 76.14% बढ़ा

सत्यलाम इंडस्ट्रीज का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 76.14% बढ़ कर 3.84 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 2.18 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की बिक्री 58,51 करोड़ रुपये से 19.60% बढ़ कर 69.98 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 58.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.27% बढ़ कर 70.37 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को निदेश मंडल से खुद को एनएसई में दर्ज कराने की मंजूरी मिल गयी है। बीएसई में सत्यलाम इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 1.90 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 307.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 326.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 305.50 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!