शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए बनाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने नया फंड

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 200 करोड़ रुपये का एक नया फंड तैयार किया है।

बैंक ने यह फंड वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्टार्टअप्स के वित्तपोषण के लिए बनाया है। भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि इस फंड के अलावा बैंक ने स्टार्टअप्स की सहायता के लिए एक सलाहकार टीम का भी गठन किया है।
बीएसई में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 2.30 रुपये या 1.07% की कमजोरी के साथ 213.40 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में गिरावट का रुख रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 291.85 रुपये और निचला स्तर 148.30 रुपये रहा है। (शयर मंथन, 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख