शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में सिप्ला के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 486 रुपये पर खुला। कंपनी ने रूस की नेशनल इम्यूनिबायोलॉजीकल के साथ समझौता किया है। कंपनी ने एचआईवी और हेपाटाइटिस की दवा के लिए यह समझौता किया है। कंपनी करीब 289 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिसका असर कंपनी के शेयर पर देखा जा सकता है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.33 बजे कंपनी के शेयर 3.35 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 488.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 39,017.27 करोड़ रुपये है। यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!