शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) : रिफाइनरी परिसर का संचालन शुरू

मैंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स (Mangalore Refinery and PEtrochemicals) ने बीएसई को जानकारी दी है कि रिफाइनरी परिसर का संचालन पूरी क्षमता से शुरू हो गया है।

कंपनी का यह परिसर पानी की कमी के कारण आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया था। कंपनी द्वारा सभी जरूरी कदम उठाने के बाद एक बार फिर पानी की बहाली हो गयी है और रिफाइनरी परिसर पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है।
बीएसई में मैंगलोर रिफाइनरी का शेयर शुक्रवार के 64.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली कमजोरी के साथ 64.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 0.05 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 64.95 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 82.90 रुपये और निचला स्तर 47.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख