शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुब्रोस (Subros) ने की मारुति (Maruti) को फिर से आपूर्ति शुरू

सुब्रोस (Subros) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने अपने ग्राहक मारुति (Maruti) को एक बार फिर से आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने अपने नोएडा, पुणे और चेन्नई के संयंत्रों से मारुति को पूर्ण आपूर्ति बहाल कर दी है। इसके अलावा कंपनी मानेसर संयंत्र में एक बार फिर से चरणबद्ध तरीके से उत्पादन शुरू करने के लिए फास्ट ट्रैक आधार पर काम कर रही है।
बीएसई में सुब्रोस का शेयर शुक्रवार के 90.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 92.60 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 2.45 रुपये या 2.70% की बढ़त के साथ 93.55 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 118.40 रुपये और निचला स्तर 55.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख