शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने बेची अपनी सहायक कंपनी

सुजलॉन एनर्जी ने अपनी सहायक कंपनी को बेच दिया है।

समझौते के तहत सीएलपी विंड फार्म एसई सोलर में 49% की हिस्सेदारी को 73.5 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसके अलावा कंपनी ने सीएलपी विंड फार्म के साथ शेयर आवेदन और शेयरहोल्डर समझौता पर भी हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह समझौता एसई सोलर के तहत तेंलगाना में सोलर पावर परियोजना के स्थापना के लिए किया है। बीएसई में सुजलॉन एनर्जी के शेयर शुक्रवार के 17.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 17.50 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 11.53 बजे कंपनी के शेयर 0.05 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 17.55 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 12.80 रुपये का था जबकि 52 हफ्तों का सबस उच्च स्तर 28 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख