शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) शुरू करेगी टिकट के साथ टैक्सी बुकिंग सेवा

खबरों के अनुसार स्पाइसजेट (Spicejet) जल्द ही ग्राहकों को टिकट खरीद के वक्त हवाईअड्डे पहुँचने के लिए टैक्सी बुकिंग की सुविधा भी देगी।

स्पाइसजेट को इस नयी सुविधा से छोटे-मंझोले शहरों से अधिक यात्रियों के आकर्षित होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी की आय में भी इजाफा होगा। यह सुविधा टिकट बुकिंग के समय मिलेगी और जरूरत पड़ने पर यात्री अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद आगे की यात्रा के लिए भी टैक्सी बुक कर सकेंगे।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर शुक्रवार के 64.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 64.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 65.35 रुपये के उच्च स्तर कर चढ़ने के बाद स्पाइसजेट का शेयर लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.45 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 64.10 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 95.30 रुपये और निचला स्तर 17.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख