शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) की 1685 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार एनटीपीसी (NTPC) 1,685 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

एनटीपीसी की जुलाई के आखिर तक रुपये-नामित ऑफशोर ग्रीन बॉंड बेच कर 1,685 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी के वित्त निदेशक कुलमणी बिस्वाल ने एक अखबार से बात करते हुए कहा है कि कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 में 30,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत खर्च की जरूरत है और हम हरा मसाला बॉंड सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर शुक्रवार के 152.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 152.00 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान यह लाल निशान के आसपास ही रहा है। करीब पौने 1 बजे यह 1.10 रुपये या 0.72% की बढ़त के साथ 153.35 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 154.90 रुपये और निचला स्तर 107.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख