शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को मिला ठेका, रखा नये क्षेत्र में कदम

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को महाराष्ट्र के शहर एवं औद्योगिक विकास निगम से 700 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भूमि विकास के लिए मिला है, जिससे कंपनी ने एयरपोर्ट निर्माण के क्षेत्र में अपनी शुरुआत कर दी है। कंपनी को उम्मीद है कि एयरपोर्टों का निर्माण और विकास कंपनी के व्यापार के लिए बड़ा स्रोत साबित होगा, क्योंकि आने वाले 10 सालों में इस क्षेत्र में लगभग 80.88 खरब रुपये का निवेश होगा।
बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर शुक्रवार के 653.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 643.80 रुपये पर खुला और 663.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे यह 4.90 रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 649.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 769.20 रुपये और निचला स्तर 225.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!