शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण से आयी सुप्रीम इन्फ्रा (Supreme Infra) के शेयर में मजबूती

सुप्रीम इन्फ्रा को नयी परियोजना मिली है।

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर 3.20 रुपये या 2.79% की बढ़त के साथ 118.00 रुपये पर चल रहा है। कंपनी को सीआईडीसीओ से दो ईपीसी परियोजना मिली है। पहली परियोजना नवी मुंबई अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट (पैकेज 1 और 2) के विकास के लिए 397.68 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 26 फरवरी 2016 को यह शेयर 66.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 188 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख