शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Travancore) ने किया एमसीएलआर में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Travancore) ने बीएसई को बताया है कि बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव कर रात भर के लिए 9.00%, 1 महीने के लिए 9.10%, 3 महीनों के लिए 9.20%, 6 महीनों के लिए 9.45%, 1 साल के लिए 9.65%, 2 साल के लिए 9.80% और तीन साल के लिए 9.90% कर दी है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का शेयर शुक्रवार के 552.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 523.00 रुपये पर खुला और 533.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पूरे कारोबार के दौरान लाल रेखा से नीचे रहने के बाद अंत में यह 41.80 रुपये या 7.57% की गिरावट के साथ 510.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 598.00 रुपये और निचला स्तर 360.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!