शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) जुटायेगी 1,000 करोड़ रुपये

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) प्रतिभूतियों द्वारा 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन ने बताया है कि 14 जुलाई को होने वाली कंपनी की वार्षिक आम बैठक में यह रकम जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर शुक्रवार के 20.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 20.05 रुपये पर खुला और 21.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कमजोरी के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में ही यह मजबूत स्थित में पहुँच गया और अंत में यह 0.20 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 20.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 29.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 16.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख