शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) लायेगी नये उत्पाद, शेयर में बढ़त

खबरों के मुताबिक पतंजलि से प्रतिस्पर्धा के लिए नेस्ले इंडिया 25 नये उत्पादों को बाजार में उतारेगी।

कंपनी इंस्टेंट नूडल्स बाजार में 55.5% हिस्सेदारी होने का दावा कर रही है हालाँकि वित्तिय रुप से कंपनी को पिछले साल मैगी पर लगे प्रतिबंध के कारण 500 करोड़ के नुकसान से पूरी तरह उभरने में कुछ समय और लेगेगा। इसके लिए कंपनी मौजूदा ब्रांड को नया करने, नये उत्पाद को बाजार में लाने और बच्चों के लिए ग्राहक खंड को देखते हुए नयी उत्पादों को बाजार में लाने की योजना बना रही है। इन नये उत्पादों में मैगी के 7 वेरिएंट सहित, डेयरी खंड में ग्रीक योगर्ट ब्रांड ग्रेक्यो और प्रोटीन ब्रांड प्रो-ग्रो आदि शामिल है। कंपनी अगले 4 से 6 महीनों में इन उत्पादों का बाजार में उतार सकती है। बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर सोमवार के 6,518.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 6,548.15 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.32 बजे कंपनी के शेयर 44.80 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 6,563 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख