शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीओएल ऑफशोर (GOL Offshore) को मिली मंजूरी, शेयर में मजबूती

बीएसई में जीओएल ऑफशोर के शेयर में मंगलवार सुबह से तेजी देखी जा रही है।

यह शेयर सोमवार के 44.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज के बढ़त के साथ 47.50 रुपये पर खुला। पूर्वाहन करीब 10 बजे कंपनी के शेयर 1.35 रुपये या 3.06% की बढ़त के साथ 45.45 रुपये पर चल रहा है। 1 मार्च 2016 को यह 32.70 रुपये तक नीचे गया था जो इसको 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 65.15 रुपये का रहा था। कंपनी को शेयर धारकों से लोन को कंपनी के इक्विटी शेयर में परिवर्तित करने की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद इसकी घोषणा की थी। जिसका असर आज सुबह से ही कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!