शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) ने किया चीन की कंपनी के साथ समझौता

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) ने चीन के हैनान प्रांत में स्थित हैनान इकोलॉजिकल स्मार्ट सिटी के साथ समझौता किया है।

अपोलो ने हैनान इकोलॉजिकल के साथ हैनान प्रांत में ही एक कला अस्पताल बनाने के लिए यह समझौता किया है, जहाँ चीन के सबसे बड़े विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक स्मार्ट सिटी का विकास किया जा रहा है। हैनान इकोलॉजिकल इस अस्पताल के लिए जमीन, सामान और निर्माण के लिए निवेश करेगी, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स तकनीकी परामर्श के लिए सेवाएँ, अस्पताल को शुरू और योजना, इसका संचालन और प्रबंधन की व्यवयस्था करेगी।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर सोमवार के 1,299.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,316.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 16.90 रुपये या 1.30% की बढ़त के साथ 1,316.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख