शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कंपनी से परिसंपत्तियाँ खरीदने को लेकर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) कर रही बातचीत

1,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों को खरीदने के लिए इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) अग्रिम बातचीत कर रही है।

कंपनी स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंशियल की परिसंपत्तियाँ खरीदने के लिए इसके साथ बात कर रही है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक स्पंदन स्फूर्ति के 780 करोड रुपये मूल्य के तरजीही शेयर खरीदने पर भी विचार कर रही है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर सोमवार के 1,102.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,101.70 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 8.05 रुपये या 0.73% की गिरावट के साथ 1,094.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इंडसइंड बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 1,132.95 रुपये के स्तर तक ऊपर चढ़ा और 799.00 के स्तर तक नीचे गिरा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!