शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने बेची हिस्सेदारी

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया है।

बैंक ने स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी में 18% की हिस्सेदारी दाई-इची लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी (डीआईएलआईसी) को बेच दिया है। इसके बाद डीआईएलआईसी की हिस्सेदारी 26% से बढ़ कर 44% हो गयी है। वहीं बैंक की हिस्सेदारी 48% से घट कर 30% हो गयी है। बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 97 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 98 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 96.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर 1 रुपये या 1.09% की 97.75 रुपये पर चल रहा है। 25 मई 2016 को यह शेयर 78.60 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचाला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 187.75 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख