शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमवीआईएल (MVIL) कल होगी सूचीबद्ध

मैक्स वेंचर्स ऐंड इंडस्ट्रीज (एमवीआईएल) एनसीई और बीएसई में सूचीबद्ध होगी।

कंपनी सर्राफा बाजार में 22 जून से व्यापार शुरू करेगी। मैक्स वेंचर्स मैक्स इंडिया से अलगाव के बाद बनी तीन कंपनियों में से एक है। एमवीआईएल बाजार में कारोबार शुरू करने वाली यह दूसरी कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मैक्स ईस्टेट्स को शामिल किया जो रियल एस्टेट परियोजनाओं को देखेगी। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली निवेश कंपनी के माध्यम से एज्योर हॉस्पिटैलिटी में निवेश किया है। एमवीआईएल प्रबंधन सुविधा देती है और मैन्यूफैंक्चरिंग कंपनी में होने वाले निवेश को संचालित करेगी। बीएसई में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 505.10 रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य यह 515 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 486 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.03 बजे कंपनी के शेयर 6.80 रुपये या 1.36% की बढ़त के साथ 507.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख