शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बर्नपुर सीमेंट (Burnpur Cement) ने पेश किया नया उत्पाद

बर्नपुर सीमेंट ने बाजार में नये उत्पाद को उतारा है।

कंपनी ने बीएसई को सूचना दी है कि वह निकट भविष्य में स्टील का कारोबार करेगी। कंपनी बर्नपुर स्टील ब्रांड नाम से यह व्यापार करेगी। बीएसई में बर्नपुर सीमेंट के शेयर में मंगलवार सुबह से गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 9.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 10.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 9.80 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर यह शेयर 0.02 रुपये या 0.20% की गिरावट के साथ 9.95 रुपये पर बंद हुआ। 11 मार्च 2016 को यह शेयर 12.25 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 6 जुलाई 2015 को यह शेयर 7.46 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख