शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंधना इंडस्ट्रीज (Mandhana Industries) 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

मंगलवार को मंधना इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है।

कंपनी के शेयर आज गिरावट के साथ 178.05 रुपये पर खुले। दिन भर एक ही दायरे में कारोबार करने के बाद यह 44.50 रुपये या 20% की गिरावट के साथ 178.05 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के पास सलमान खान के गैर सरकारी संगठन बीइंग ह्यूमन के कपड़ों और उत्पाद के वितरण का वैश्विक लाइसेंस है। कंपनी के शेयर में गिरावट शेयर बाजार में कोई खरीदार नहीं होने के कारण आयी। कंपनी के शेयर में पिछले दो कारोबारी सत्र में 36% की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह केयर द्वारा जारी रेटिंग में कंपनी की रेटिंग घटी है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!