शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीपीआईएल (GPIL) ने खन्न कार्य रोका, शेयर में गिरावट

बीएसई में गोदावारी पावर ऐंड इस्पात (जीपीआईएल) के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 63 रुपये पर खुला।

लेकिन इस बढ़त को कायम नहीं रख पाया। कंपनी के खन्न कार्य को रोक दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट बढ़ गयी। कारोबार के दौरान यह शेयर 63 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 57.50 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 2.46% की बढ़त के साथ 57.60 रुपये पर बंद हुआ। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 48 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 88.25 रुपये तक फिसला। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में मजदूरों द्वारा की जा रही हड़ताल के बाद यह फैसला किया है। इस खदान की क्षमता खदान योजना के तहत मंजूर 7,05,000 टीपीए है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख