शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कनाडाई कंपनी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के बीच बातचीत जारी

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) भारतीय परिसंपत्तियों में निवेश के लिए एक नया साझा उद्यम शुरू करेगा।

इसके लिए कनाडा की ब्रुकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ बातचीत कर रही है। इस साझे उद्यम में ब्रुकफील्ड ऐसेट 7,000 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इसके सहायक बैंक 2,000 करोड़ का निवेश करने के इच्छुक हैं।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर मंगलवार के 213.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 214.00 रुपये के स्तर पर खुला है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 291.85 रुपये और निचला स्तर 148.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख