शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बलेनो की माँग में तेजी के कारण मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) करेगी इसके उत्पादन में वृद्धि

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने कहा है कि कंपनी बलेनो कार की माँग को देखते हुए इसके उत्पादन में वृद्धि करेगी।

बलेनो के उत्पादन में बढ़ोतरी से इसकी प्रतीक्षा अवधि भी घटायी जायेगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि इसकी मूल कंपनी सुजुकी को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में गुजरात स्थित संयंत्र में पायलट उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। पिछले साल अक्तूबर में बाजार में उतरने वाली बलेनो की बकाया बुकिंगो की संख्या 6-8 महीनों की प्रतीक्षा अवधि के साथ 45,000 है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर मंगलवार के 4,157.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 4,144.95 रुपये के स्तर पर खुला है। मामूली गिरावट के साथ शुरुआत के बावजूद यह करीब पौने 10 बजे लाल रेखा से ऊपर पहुँच गया। करीब 10 बजे मारुति का शेयर 2.05 रुपये (0.05%) की बढ़त के साथ 4,159.95 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मारुति सुजुकी के शेयर का उच्च स्तर 4,789.00 रुपये और निचला स्तर 3,202.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख