शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी 24 जून को क्वालिटी (Kwality) के निदेशक मंडल की बैठक

क्वालिटी (Kwality) ने बीएसई को बताया है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक 24 जून को होगी।

इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा 300 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा। कंपनी यह रकम अवधि ऋण और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से जुटायेगी।
बीएसई में क्वालिटी का शेयर मंगलवार के 108.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 110.00 रुपये के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही आज यह मजबूत स्थिति में चल रहा है। करीब साढ़े 11 बजे क्वालिटी का शेयर 1.45 रुपये (1.34%) की बढ़त के साथ 110.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में क्वालिटी के शेयर का उच्च स्तर 153.70 रुपये और निचला स्तर 47.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!