शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने की नये संयंत्र की शुरुआत, शेयर में मजबूती

फोर्स मोटर्स ने नया संयंत्र की शुरुआत की है।

कंपनी इस संयंत्र से भारत में बनने वाली सभी मर्सिडीज और एसयूवी गाड़ियों को इंजन और एक्सेल की आपूर्ति करेगी। यह नया संयंत्र 1,30,000 वर्ग फूट में फैला है और इसमें 8 लाइन है जो 14 इंजन वेरिएंट का उत्पादन और परिक्षण करेगी। इस संयंत्र की मौजूदा क्षमता 20,000 इंजन और 20,000 फ्रंट और रियर एक्सेल की है। कंपनी ने इस नये संयंत्र की स्थापना पुणे में की है और इस संयंत्र 100 करोड़ का निवेश किया है। बीएसई में फोर्स मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ 2,959 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,033 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,923 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.11 बजे कंपनी के शेयर 31.75 रुपये या 1.08% की बढ़त के साथ 2,980.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख