शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसर टर्मिनल्स (Kesar Terminal) करेगी बोनस शेयर जारी

केसर टर्मिनल्स ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Kesar Terminal & Infrastructure) ने घोषणा की है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक 24 जून को होगी।

इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में केसर टर्मिनल्स का शेयर मंगलवार को 512.85 रुपये के स्तर पर बंद होकर में आज मामूली बढ़त के साथ 513.00 रुपये के स्तर पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 495.00 रुपये तक गिर गया। करीब सवा 12 बजे केसर टर्मिनल्स का शेयर 5.35 रुपये (1.04%) की गिरावट के साथ 507.50 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में केसर टर्मिनल्स का शेयर 538.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा है, जबकि इसका निचला स्तर 330.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख