शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

एक नयी कंपनी खरीदने के लिए टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी यूके की बीआईओ एजेंसी खरीदने के लिए मिली है। यह खरीदारी जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। बीआईओ एजेंसी डिजिटल परिवर्तन और नवाचार के अलावा कंपनियों को उनके ग्राहकों को लुभाने के तरीके बदलने में मदद करती है।
बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर मंगलवार को 537.25 रुपये के स्तर पर बंद होकर में आज बढ़त के साथ 545.00 रुपये के स्तर पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बाद लगभग 11 बजे इसमें गिरावट शुरू हुई। करीब सवा 2 बजे टेक महिंद्रा का शेयर 3.15 रुपये (0.59%) की गिरावट के साथ 534.10 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में टेक महिंद्रा का शेयर 581.95 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा है, जबकि इसका निचला स्तर 407.50 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख