शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले ठेके, शेयर मजबूत

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,036 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को पारेषण और वितरण व्यापार में 666 करोड़ रुपये, केबल व्यापार में 53 करोड़ रुपये और रेलवे में 317 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 4.89% की मजबूती आयी है।
बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर बुधवार के 133.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 142.30 रुपये पर खुला है और करीब पौने 10 बजे यह 6.55 रुपये या 4.89% की बढ़त के साथ 140.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 164.75 रुपये और निचला स्तर 97.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख