शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) के निदेशक मंडल की बैठक आज

सन फार्मा (Sun Pharma) के निदेशक मंडल की बैठक आज गुरुवार को होगी, जिसमें एक महत्वपूर्ण विषय पर फैसला किया जायेगा।

कंपनी का निदेशक मंडल आज इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने पर फैसला करेगा, जिसके बाद कंपनी इस शुद्ध संपत्ति का 10% हिस्सा खरीद सकती है। इसके लिए कंपनी के पास पर्याप्त नकदी और नॉन-करंट इन्वेस्टमेंट हैं।
बीएसई में सन फार्मा का शेयर बुधवार के 739.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 743.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 15.15 रुपये या 2.05% की बढ़त के साथ 755.05 रुपये के स्तर पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सन फार्मा के शेयर का उच्च स्तर 965.15 रुपये और निचला स्तर 706.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख