शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कंपनी के साथ करेगी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) समझौता

खबरों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) साथ 8-10 दिनों में एक कंपनी के साथ समझौता करेगी।

कंपनी एयरसेल के साथ किसी नयी कंपनी में प्रत्येक कंपनी की 50% हिस्सेदारी रखने, हाउस वायरलेस बिजनेस के लिए नयी कंपनी तैयार करने और नयी कंपनी में प्रत्येक कंपनी द्वारा 14,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के लिए समझौता करेगी। इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कंपनी ने समयसीमा में 2 हफ्तों की बढ़ोतरी भी की है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर बुधवार के 47.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 48.50 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 1.30 रुपये या 2.73% की बढ़त के साथ 49.00 रुपये के स्तर पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर का उच्च स्तर 91.80 रुपये और निचला स्तर 45.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!