शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोकेश मशींस (Lokesh Machines) के निदेशक मंडल की बैठक 28 जून को

लोकेश मशींस (Lokesh Machines) के निदेशक मंडल की बैठक 28 जून को होगी, जिसमें एक महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लिया जायेगा।

इस बैठक में तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय वारंटों के आबंटन पर फैसला किया जायेगा।
बीएसई में लोकेश मशींस का शेयर बुधवार के 80.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 81.30 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में है। करीब सवा 11 बजे यह 1.20 रुपये या 1.50% की बढ़त के साथ 81.30 रुपये के स्तर पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में लोकेश मशींस के शेयर का उच्च स्तर 118.75 रुपये और निचला स्तर 60.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!