शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) ने बाजार में उतारा नया उत्पाद

डाबर इंडिया ने नये उत्पाद को बाजार में उतारा है।

यह उत्पाद चार एक दम नये फ्लेवर में बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने हनी फ्रूट स्प्रेड्स को बाजार में स्ट्राबेरी, बेर, जामुन और कीवी फ्लेवर में ग्राहकों के लिए मौजूद है। इस उत्पाद में शहद और फ्रूट क्रश का इस्तमाल किया गया है और इसमें कोई चीनी नहीं मिली गयी है। डाबर हनी फ्रूट स्प्रेड के 170 ग्राम की कीमत 120-130 रुपये के बीच है और 370 ग्राम की कीमत 250-270 रुपये के बीच है। बीएसई में डाबर इंडिया के शेयर बुधवार के 309.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को 311 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 12.41 बजे कंपनी के शेयर 3.30 रुपये या 1.07% की गिरावट के साथ 306.30 रुपये पर चल रहा है। 27 जनवरी 2016 को यह शेयर 231.30 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 316.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख