शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑरेंज ने पूरा किया भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनियों का अधिग्रहण

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बीएसई को बताया है कि ऑरेंज ने इसकी सहायक कंपनियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ऑरेंज ने अपनी सहायक कंपनियों द्वारा भारती एयरटेल की बुर्किना फासो और सियरा लियोन में स्थित सहायक कंपनियों का 100% अधिग्रहण कर लिया है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर बुधवार के 362.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 362.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार के दौरान लाल रेखा के आसपास ही रहा है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.15 रुपये या 0.04% की गिरावट के साथ 362.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में भारती एयरटेल के शेयर का उच्च स्तर 452.45 रुपये और निचला स्तर 282.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!