शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए दिया आईटीसी (ITC) के गैर कार्यकारी निदेशक ने इस्तीफा

आईटीसी (ITC) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के गैर कार्यकारी निदेशक आर.ई. लेरविल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

लेरविल ने स्वास्थ्य के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया है, जो कि 22 जून से प्रभाव में आ चुका है। गैर कार्यकारी निदेशक के इस्तीफा देने के बावजूद आज आईटीसी के शेयर में मजबूती का रुख है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार के 354.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 354.65 रुपये पर खुला। आज शुरुआत से ही इसमें मजबूती जारी रही। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 4.05 रुपये या 1.14% की बढ़त के साथ 358.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में भारती एयरटेल के शेयर का उच्च स्तर 365.00 रुपये और निचला स्तर 268.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!