शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की इक्विटी शेयर पूँजी हुई 36,00,80,37,240 रुपये

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 36,00,80,37,240 रुपये हो गयी है।

कंपनी की इक्विटी शेयर पूँजी में यह वृद्धि प्रति 10 रुपये वाले 1,77,228 इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है। आईडिया ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2006 के तहत आवंटित किया है।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर बुधवार के 101.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 102.00 रुपये पर खुला। आज शुरुआत से ही यह हरे निशान पर रहा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 101.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आइडिया सेल्युलर के शेयर का उच्च स्तर 186.50 रुपये और निचला स्तर 97.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख