शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पोलैरिस कंसल्टिंग (Polaris Consulting) ने किये 42,580 इक्विटी शेयर आवंटित

पोलैरिस कंसल्टिंग ऐंड सर्विसेज (Polaris Consulting & Services) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 42,580 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

इनमें से कंपनी ने 8,000 शेयर दो कर्मियों को एसोसिएट (कर्मचारी) स्टॉक विकल्प योजना 2003 के तहत, 33,830 इक्विटी शेयर 8 कर्मियों को एसोसिएट (कर्मचारी) स्टॉक विकल्प योजना 2011 के तहत और 750 इक्विटी शेयर 2 कर्मियों को एसोसिएट (कर्मचारी) स्टॉक विकल्प योजना 2015 के तहत आवंटित किये हैं। कंपनी ने इन शेयरों को 82.58 रुपये से 133.88 रुपये तक अलग-अलग भाव पर आवंटित किया है।
बीएसई में पोलैरिस कंसल्टिंग का शेयर बुधवार के 190.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 192.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे तक लाल निशान पर रहने के बाद इसमें मजबूती आयी और कारोबार के आखरी मिनटों में यह 0.30 रुपये या 0.16% की बढ़त के साथ 191.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में पोलारिस कंसल्टिंग के शेयर का उच्च स्तर 224.00 रुपये और निचला स्तर 147.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!