शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसे जुटाये एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने 30 करोड़ रुपये

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने कहा है कि कंपनी ने 30 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह रकम वाणिज्यिक पत्र जारी कर के जुटाये हैं। इनमें से 15 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्रों की परिपक्व्ता अवधि 61 दिन और बाकि 15 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों की परिपक्व्ता अवधि 89 दिन की है।
बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर बुधवार के 193.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 194.45 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में यह 1.15 रुपये या 0.59% की गिरावट के साथ 192.30 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एस्सेल प्रोपैक के शेयर का उच्च स्तर 206.90 रुपये और निचला स्तर 123.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख