शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) करेगी डिबेंचर जारी

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) 10 लाख रुपये प्रति कुल 200 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करेगी।

कंपनी इन सुरक्षित प्रतिदेय गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों को 28 सितंबर 2015 को हुई सालाना आम बैठक में मिली शेयरधारकों की मंजूरी के आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर बुधवार के 93.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 93.40 रुपये पर खुला और पूरे कारोबार के दौरान लाल रेखा से नीचे ही रहा। अंत में यह 1.20 रुपये या 1.28% की गिरावट के साथ 92.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के शेयर का उच्च स्तर 105.25 रुपये और निचला स्तर 42.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!