शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, गोवा कार्बन, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयल और रिलायंस पावर

शुक्रवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, गोवा कार्बन, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयल और रिलायंस पावर शामिल हैं।

सन फार्मा : कंपनी 900 रुपये प्रति 75 लाख तक शेयरों को वापस खरीदेगी।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी : कंपनी ने जेपी की संपत्ति को लेकर इसके साथ फिर से वार्ता शुरू की है। 3 उर्जा संपत्तियों को लेकर दोनों कंपनियाँ अग्रिम वार्ता में हैं।
शिल्पा मेडिकेयर : 27 जून को शिल्पा मेडिकेयर के बोर्ड की बैठक होगी जिसमें नव्या बायोलॉजिकल के साथ विलय करने पर विचार किया जायेगा।
गोवा कार्बन : गोवा कार्बन ने बिलासपुर इकाई को रखरखाव के कार्य के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।
इंडियन ऑयल : कंपनी वार्षिक पूंजीगत खर्च में 33% की वृद्धि की योजना बना रही है।
श्री रेणुका शुगर्स : कंपनी ने मॉरिशस आधारित फंड के साथ एनसीडीईएक्स में शेष 5% हिस्सेदारी बेचने के लिए समझौता किया है।
टाटा मोटर्स : टाटा मोटर्स ने दोषपूर्ण सेंसर के कारण में चीन में जेएलआर की 11,000 इकाइयों को वापस मंगाया है।
ओमैक्स ऑटोज : कंपनी को भारतीय रेलवे से करीब 90 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एस्सेल प्रोपैक : कंपनी ने वाणिज्यिक पत्रों द्वारा 30 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
रिलायंस पावर : कंपनी केरंदरी कोयला खदान गँवा देने की स्थिति में बैंक गारंटी के 200 करोड़ रुपये खो सकती है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!